छत्तीसगढ़ सरकार:1 साल में सीएम के 10 अहम फैसलों से बदली प्रदेश की तस्वीर, विरोधी भी हुए मुरीद

Admin
7 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पहले कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया है। सरकार का फोकस मोदी की गारंटीयों को पूरा करने पर है। राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार:1 साल में सीएम के 10 अहम फैसलों से बदली प्रदेश की तस्वीर
छत्तीसगढ़ सरकार:1 साल में सीएम के 10 अहम फैसलों से बदली प्रदेश की तस्वीर

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे हो चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद 13 दिसंबर 2023 को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो सीधे आम लोगों से जुड़े हैं। आइए जानते हैं एक साल के कार्यकाल में विष्णुदेव साय की सरकार ने कौन से 10 बड़े फैसले लिए हैं।

1. किसानों के किया वादा

छत्तीसगढ़ की सियासत में किसान एक बड़ा मुद्दा है। सरकार ने धान किसानों से किया वादा पूरा किया। राज्य में 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी हो रही है। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश के दो सालों के बकाया बोनस का भी भुगतान किया है। किसानों के लिए ये बड़ी राहत साबित हुई है।

2. महतारी वंदन योजना

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत हर महीने प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इस योजना की 10 किस्तें जारी कर चुकी है। इस योजना को छत्तीसगढ़ में एक गेमचेंजर के तौर पर देखा जा रहा है।

3. नक्सलवाद पर सख्त कार्रवाई

नक्सलवाद छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या रही है। सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। पिछले एक साल में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ों में 217 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। सरकार का नक्सल विरोधी अभियान जारी है, जिसका असर राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में दिख रहा है।

4. घोटालों की जांच

कांग्रेस शासन के दौरान सामने आए घोटालों की जांच में तेजी आई है। शराब घोटाला, कोयला घोटाला और कई अन्य बड़े घोटालों की जांच ईडी और सीबीआई द्वारा की जा रही है। सरकार ने सीसीपीएससी की जांच भी सीबीआई को सौंपी है। इन जांचों में कई बड़े खुलासे हुए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।

5. नई औद्योगिक नीति

राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है। 1 नवंबर 2023 से लागू इस नीति में उद्योगों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन का भी फैसला लिया गया है, जो राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।

6. गरीबों के लिए घर

सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में गरीबों के लिए घर उपलब्ध कराने का फैसला लिया। पीएम आवास योजना के तहत राज्य में 846,313 नए आवासों को मंजूरी मिली। अब तक 1 लाख 74 हजार 585 लोगों को नए घर दिए जा चुके हैं। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से 50,000 घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

7. छात्रों को ब्याज मुक्त कर्ज

युवाओं और छात्रों के लिए विष्णुदेव साय की सरकार ने ब्याज मुक्त कर्ज योजना की घोषणा की। होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज का कर्ज दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के प्रमुख शहरों में नालंदा परिसर की तर्ज पर हाइटेक लाइब्रेरी के निर्माण का भी फैसला लिया गया है।

8. यातायात और बुनियादी ढांचे पर जोर

राज्य सरकार ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार की मदद से 31,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और राजमार्गों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चार प्रमुख शहरों में ई-बस सेवा की शुरुआत की गई है। अंबिकापुर में हवाई सेवा की शुरुआत भी सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

9. रामलला दर्शन योजना

श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के श्रद्धालुओं को मुफ्त में अयोध्या के दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी फिर से शुरू किया गया है। सरकार के इन फैसलों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

10. हेल्थ के क्षेत्र में सुधार

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। बिलासपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया गया है। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल की नई बिल्डिंग के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन फैसलों की तारीफ विपक्ष के नेता भी कर रहे हैं।

जनता का भरोसा और विपक्ष की प्रतिक्रिया

सरकार के इन फैसलों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। कई योजनाओं ने सीधे आम लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं, विपक्ष भी सरकार के कुछ फैसलों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों की सराहना की है।

एक साल की उपलब्धियों

विष्णुदेव साय सरकार के पहले साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं से राज्य की छवि बदली है। नक्सलवाद पर सख्त कार्रवाई और घोटालों की जांच ने सरकार की मजबूत मंशा को दर्शाया है। इन उपलब्धियों के साथ सरकार ने अगले चार सालों के लिए भी एक मजबूत नींव तैयार की है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *